गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। हर की पैड़ी पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह झांसी, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया था। आरोप है कि इस बीच हर की पैड़ी परिसर में स्थित एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में शख्स महिला यात्रियों पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। महिलाओं ने इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज छेड़खानी की घटना यूपी के झांसी जिले से एक परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.