बुलंदशहर, मई 25 -- गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट एवं सिद्ध बाबा गंगा घाट पर सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोनों गंगा घाटों पर करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद अवंतिका देवी मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर तथा अंबकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा दशहरा के अवसर पर आसपास के जनपदों हापुड़, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, संभल सहित दिल्ली और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान व दर्शन के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान:::गंगा दशहरा पर आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी रविवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो ...