नई दिल्ली, जनवरी 27 -- केंद्र सरकार युमना नदी में पानी के ई-फ्लो (पर्यावरणीय प्रवाह) को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ऊपरी गंगा नहर और मुनक नहर (हरियाणा) के जरिए पानी के फ्लो बढ़ाया जा सकता है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले गंदे नालों पर नकेल कसने की तैयारी है। अधिकारियों के मुताबिक यमुना बेसिन राज्यों की हाल ही में हुई बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ई-फ्लो को बढ़ाने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। ई-फ्लो के जरिए नदी के पानी को उसकी जरूरत के हिसाब से व्यवस्थित किया जाता है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी और पर्यावरण विभाग जैसी एजेंसियों और विशेषज्ञों ने यमुना के लिए 23 क्यूमेक्स पानी की जरूरत बताई है, जबकि मौजूदा समय में यमुना में पानी का फ्लो लगभग 10 क्यूमेक्स है। 2023 में गठित एक संसदीय समिति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.