भागलपुर, दिसम्बर 5 -- बिहपुर,संवाद सूत्र बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गंगा दियारा में गंगा की धारा बदलने से किसानों की वह जमीन फिर से बाहर निकलने लगी है, जो पहले नदी में समा जाने के कारण बिहार सरकार के नाम दर्ज हो गई थी। अब किसान और रैयत मांग कर रहे हैं कि उक्त जमीन की जमाबंदी उनके पुराने रैयतों व उत्तराधिकारियों के नाम किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि यह जमीन किसी अन्य को दी गई तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। कामरेड प्रणेश समदर्शी ने बताया कि मांगों को लेकर जल्द अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.