गंगा सेवी सम्मान से सम्मानित हुए सौरभ मिश्र
सुल्तानपुर, जून 22 -- गोसाईगंज,संवाददाता। सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कटका निवासी एवं कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा "गंगा सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। सौरभ मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण, यातायात जागरूकता, रक्तदान, पक्षी संरक्षण और अन्य जनहित कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सम्मान उन्हें दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक केशव पांडेय और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दुबे ने प्रदान किया। सम्मान प्राप्त होने पर मिश्र ने इसे संस्था के सभी सदस्यों और सहयोगियों का सम्मान बताया। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उनके सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.