गंगा सिंह रौतेला ने छात्रों को दिया कॅरियर का मार्गदर्शन
बागेश्वर, अप्रैल 29 -- बागेश्वर, संवाददाता। पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज, वज्यूला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्र गंगा सिंह रौतेला ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान और करियर के प्रति नई सोच दी। वर्तमान में वे यूकोस्ट की साइंस सिटी के सलाहकार हैं और पूर्व में नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के महानिदेशक रह चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रश्न पूछना ही विज्ञान का पहला कदम है। सफलता केवल अधिक अंक लाने में नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया में निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि कम अंक पाने वाले विद्यार्थी भी जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान रौतेला ने विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग करते हुए एक रोचक विज्ञान शो प्रस्तुत किया, जिसने छात्रों में वैज्ञानिक चेतना को नई ऊर्जा दी। कत्यूर फाउंडेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.