गंगा सिंह महाविद्यालय के शिक्षक ने बकाया भुगतान की मांग की
छपरा, सितम्बर 21 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा के हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमाल अहमद ने 27 जून से रोके गए अपने पूरे वेतन के भुगतान को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यावेदन दिया है। डॉ. अहमद का कहना है कि उन्हें निलंबित किया गया है, न सेवा से हटाया गया और न ही बर्खास्त किया गया है। इसके बावजूद उनका पूरा वेतन रोक दिया गया है। डॉ. अहमद के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से 27 मई और छह जून को जारी आदेशों के माध्यम से उनकी सहमति के बिना उन्हें नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शिक्षक सह अर्थपाल के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उन्होंने इस प्रतिनियुक्ति को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनका कहना है कि प्रतिनियुक्ति वाले महाविद्यालय में योगदान नहीं करने को आधार बनाकर उनका पूरा वेतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.