गंगा सिंह बने बीएमएस जिलाध्यक्ष, यूनियन ने किया स्वागत
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- रुद्रपुर। भारतीय मजदूर संघ के ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर गंगा सिंह मेवाड़ी का एडियंट कर्मकार यूनियन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए श्रमिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। मेवाड़ी इससे पहले सिडकुल स्थित एडियंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिक संगठन एडियंट कर्मकार यूनियन के लगातार पांच बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। स्वागत समारोह में बीएमएस जिला कोषाध्यक्ष मिथिलेश जोशी, एडियंट कर्मकार यूनियन महामंत्री पवन नेवलिया, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, संगठन मंत्री गोपाल, देवकीनंदन, संजीव, प्रमोद और नृपेन्द्र समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.