बलिया, मई 17 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के तमसा भाग की प्रथम बैठक रविवार को बाबा मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय चिलकहर में हुई। शुभारंभ मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गंगा गीत व बैठक मंत्र के साथ हुआ। प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र, सह संयोजक अजय राय व भाग संयोजक दिलीप शर्मा का मार्ग दर्शन आगामी माह में होने वाली कार्यक्रम, गतिविधियों को लेकर मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि रामजी प्रसाद (प्रमुख व्यवसायी) व विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा और भूपेंद्र प्रताप सिंह (महाविद्यालय प्रबंधक) रहें। तमसा भाग की प्रथम बैठक में आगामी माह में गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया व विगत माह की समीक्षा की गयी। आजमगढ़, मऊ, बलिया, रसड़ा जिला से आए सभी कार्यकर्ताओं का आ...