कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट पर गुरुवार सुबह गंगा सप्तमी (गंगा पूजा) के पावन अवसर पर स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान गंगा तट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान तीर्थ पुरोहित पंडित प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने विधि-विधान से मोक्षदायिनी मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। भक्तों की सुरक्षा के लिए कड़ा धाम पुलिस सुबह से शाम तक भक्तों को जागरूक करती रही। गंगा पूजन के दौरान पुरोहित ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गंगा सप्तमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सभी नदियों को पवित्र माना गया है, लेकिन मां गंगा का विशेष स्थान है। यह भी पढ़ें- गंगा सप्तमी पर मां गंगा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि ...