बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- गंगा सप्तमी आज, पतित पावनी मां गंगा की आराधना में डूबेंगे श्रद्धालु गंगा जयंती पर लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी, करेंगे पूजा अर्चना पावापुरी, निज संवाददाता। हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था से जुड़े पर्व गंगा सप्तमी गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह दिन मां गंगा के अवतरण (पृथ्वी पर प्रकट होने) का प्रतीक माना जाता है, जिसे 'गंगा जयंती' के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु मां गंगा की जलधारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन को पवित्र और कल्याणमय बनाने की कामना करेंगे। पंडित अभिराज कुमार अकेला ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन ही मां गंगा राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। यह भी पढ़ें- Ganga ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.