शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली 13007 गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना लखनऊ से चलने के बाद सामने आई, जब कोच संख्या एस-4 और बी-1 में सवार यात्रियों को असहजता महसूस हुई। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे टीटी को दी। टीटी ने तत्काल कंट्रोल को अवगत कराया। कंट्रोल के निर्देश पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस को शाहजहांपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया। यहां रेलवे के डॉक्टर राजेंद्र माथुर और डॉ. दाधीच ने दोनों यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद यात्रियों की हालत में सुधार होने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोजा जंक्शन के प्लेटफ...