गंगा सतलज से कोच अटेंडेंट अंबाला भेजता था गांजा
धनबाद, मई 22 -- गंगा सतलज एक्सप्रेस से गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। ट्रेन को कोच अटेंडेंट फर्स्ट एसी बोगी में छिपा कर अंबाला ले जाता था। कोच अटेंडेंट के अलावा गांजा तस्करी गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरपीएफ की मदद से धनसार पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पुलिस ऑफिस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांजा तस्करी के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के पास से पांच किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। संयुक्त टीम ने कांड में शामिल कोच अटेंडेंट जामताड़ा फतेहपुर निवासी राहुल कुमार मोदी और धनसार दुहाटांड़ निवासी मुकेश राम को पकड़ कर जेल भेजा। सिटी एसपी ने बताया कि रेलवे कोचिंग कॉम्पलेक्स के बगल में स्थित कठपुल के पास तस्करी की सूचना मिली थी। धनसार थाना ने फौरी कार्रवाई करते मौके से राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.