चंदौली, सितम्बर 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। धनबाद से फिरोजपुर जा रही अप की गंगा सतलज एक्सप्रेस के इंजन की डीजल टंकी से तेल रिसने के कारण बीते रविवार की देर रात पौने दो बजे पीडीडीयू रेल मंडल के रफीगंज एवं जाखिम स्टेशन के मध्य रोक दी गई। तेल टंकी से छेड़छाड़ या किसी वजनी बस्तु के टकराने की आशंका पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर रेल अधिकारी पहुंच गए। वही जांच पड़ताल के तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन पर लाया गया। इसके बाद इंजन की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पीडीडीयू रेल मंडल के रफीगंज स्टेशन से गुजरने के दौरान बीते रविवार की देर रात पौने दो बजे के लगभग अप के गंगा सतलज एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर इजाज अहमद को इंजन से डीजल निकलने जैसी तेज गंध महसूस हुई। यह भी पढ़ें- गया-सतलज एक्सप्रेस में बड़ा हादसा ...