मऊ, जुलाई 26 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील अंतर्गत रसूलपुर शिव पंच मंदिर परिसर में रविवार को गंगा समग्र की गोरक्ष प्रांत एवं जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने पर्यावरण संरक्षण संगठन विस्तार तथा आगामी जनजागरण कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत संयोजक अजय राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आस्था की प्रतीक मां गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर घर पहुंचकर लोगों को गंगा संरक्षण जल संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही गंगा संरक्षण का संकल्प सफल ह...