वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में 16 से 31 मार्च तक आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ सामने घाट पर गंगा सफाई से किया। सफाई के पूर्व नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने आमजन के साथ स्वच्छता का संकल्प किया। सदस्यों ने सामने घाट पर उपस्थित माताओं, बहनों, युवा, बुजुर्गों के साथ राष्ट्रध्वज,स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां और कपड़े के झोले लेकर लेकर पदयात्रा निकाली। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सामने घाट पर सफाई के दौरान गंगा तट से लोगों द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े, पॉलिथीन में भरी पूजन सामग्री, तस्वीरें और अन्य वस्तुओं को निकाला गया। गंगा सेवक रा...