गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट,कम नहीं हो रही परेशानी
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद दियारांचल के लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है। जलस्तर में गिरावट की रफ्तार बेहद धीमी रहने से बाढ़ प्रभावित लोगों में अब भी संशय बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि यदि नदी के जलस्तर में इसी तरह मामूली कमी होती रही तो प्रभावित इलाकों से पानी निकलने में काफी समय लग सकता है। जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होने की चिंता लोगों को सता रही है। सरारी स्थल स्थित गंगा घाट पर पिछले 12 घंटे के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में महज पांच सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर में मामूली कमी को देखते हुए दियारांचल के लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पूर्व से प्रभावित गांव में बाढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.