गंगा व बाया नदी खतरे के निशान से ऊपर
बेगुसराय, अगस्त 30 -- बीहट। पिछले सप्ताह से गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। दोनों नदी तटीय क्षेत्र के निचले हिस्से से धीरे-धीरे पानी निकलने लगा है लेकिन अब भी दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रविवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.27 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 41.96 मीटर दर्ज किया गया है। हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से 51 सेमी तथा बछवाड़ा में बाया नदी खतरे के निशान से महज 8 सेमी ऊपर बह रही है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: हाथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में आई कमी लेकिन खतरा बरकरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.