बेगुसराय, अगस्त 19 -- बीहट। गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार की सुबह हथीदह में गंगा के जलस्तर में 13 सेमी व बछवाड़ा में बाया नदी के जलस्तर में 48 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग के प्रतिवेदन के अनुसार बुधवार को हाथीदह में गंगा का जलस्तर 41.21 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 40.96 मीटर दर्ज किया गया है। अगस्त के पहली तारीख से दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है। गंगा फिलहाल खतरे के निशान से 55 सेमी तथा बाया नदी 92 सेमी नीचे बह रही है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...