गंगापार, जून 7 -- तहसील क्षेत्र के गंगा व टोंस नदी के कछारी इलाके में आबाद रही किसानों की कई एकड़ जमीन बाढ़ के कटान में समा गई। यदि समय रहते संबधित विभाग ने इस पर नियंत्रण न किया तो वह दिन भी दूर नहीं जब उपजाऊ जमीन एक न एक दिन पूरी तरह गंगा व टोंस के पानी में बह जाएगी। उपड़ौरा गांव के बाबा यादव, गोपाल यादव, सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि बाढ़ के समय गंगा व टोंस नदी का पानी तेज गति के साथ प्रवाहित होता है। तेज प्रवाह से गंगा के तटीय इलाके पर स्थित कृषि योग्य जमीन कट कर बह जाती है। बाबा यादव ने बताया कि गंगा का प्रवाह गंगापार की तरफ कम है, सिरसा की ओर अधिक है, बाढ़ के समय पानी का टक्कर सिरसा की ओर अधिक होता है, जिससे सिरसा से सटे गांव उपड़ौरा, लोहारी, छतवा गांव के किसानों की कछारी भूमि पानी में समाहित हो जा रही है।

जमीन के नुकसान का सर्वेक्षण सर्वे...