पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित गर्ब्याल स्कूल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबन्धन समिति (एसएमसी) का गठन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से गंगा लुंठी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सचिव प्रधानाचार्य हंसा धामी, कोषाध्यक्ष रेखा मेहता व मीना देवी, जेबुन्निसा, कुसुम नेगी, कमला धामी को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षिका सदस्य के तौर पर जीवंती खाती, सुकीर्ति विनोद, शारदा मैहर का चुनाव किया गया। बाद में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा की। यहां प्रवक्ता शहजादी गौसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.