प्रयागराज, मई 20 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को संगम सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में दिशा निर्देश दिए। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अफसरों को पौधरोपण के लिए स्थल चयन व गड्ढे खोदने का प्रस्ताव देने के लिए कहा है। सभी विभागों को एक नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्षों में हुए पौधरोपण सत्यापन की रिपोर्ट भी मांगी है। निर्देश दिया कि किया गंगा और उनकी सहायक नदियों पर कोई भी स्थायी या अस्थायी कार्य किए जाने के पूर्व ही राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) से अनुमति लिया जाना आवश्यक है, इसलिए कोई भी विभाग जैसे पीडब्लूडी, सेतु निगम, एनएचआई व अन्य विभाग यदि कोई भी निर्माण कार्य गंगा या उनकी सह...