गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। सिद्धार्थ विहार स्थित आवास एवं विकास परिषद की सोसाइटी गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में लंबे समय से चली आ रही लिफ्ट और बिजली व्यवस्था की समस्याओं के समाधान की तैयारी शुरू हो गई है। परिषद ने करीब पौने तीन करोड़ रुपये की योजना तैयार की है, जिससे सोसाइटी के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। इस योजना के तहत सोसाइटी में विद्युत आपूर्ति के लिए 11 केवी का नया फीडर स्थापित किया जाएगा और छह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस कार्य की लागत लगभग 2.15 करोड़ रुपये है। सोसाइटी के निवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि बिजली और लिफ्ट से जुड़ी खामियों को दूर किया जाए। यह भी पढ़ें- अच्छी खबरः गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में लिफ्ट और विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त अब योजना में सोसाइटी की सभी लिफ्ट की मरम्मत...