गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे पर 7 अंडरपास बनेंगे, वेस्टर्न यूपी से सीधे जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 13 -- गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लिंक एक्सप्रेसवे पर सात अंडरपास, 11 छोटे पुल, तीन बड़े पुल, एक फ्लाईओवर और चार रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने परियोजना के प्रथम और द्वितीय चरण के लिए विकासकर्ता के चयन के लिए निविदा जारी कर आवेदन मांगे हैं। परियोजना के विकासकर्ता को डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के साथ पांच वर्ष की दोष दायित्व अवधि के दौरान रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 8586 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा, जिसका भविष्य में आठ लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.