गंगा-यमुना में मछलियों के शिकार पर लगी रोक
कौशाम्बी, जून 5 -- गंगा व यमुना नदी में मछलियों का शिकार नहीं होगा। एक जून से यह प्रतिबंध लागू किया जो अगस्त तक रहेगा। प्रजनन काल शुरू होने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। अब यदि इसके बाद कोई शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगा व यमुना नदी से बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार होता है। यमुना नदी में कई घाटों का बाकायदा नीलामी होती है। नीलामी के बाद ठेकेदार मछलियां निकालकर कारोबार करते हैं। भारी मात्रा में नदियों से मछलियां निकालकर ठेकेदार प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी ले जाकर बिक्री करते हैं। रात भर शिकार किया जाता है। भोर में इनकी सप्लाई की जाती है। एक जून से मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगस्त मछलियों का शिकार नहीं हो पाएगा। यदि प्रतिबंधों का कोई उल्लंघन करता है और शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.