गंगा-यमुना ने फिर डराया, कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
प्रयागराज, अगस्त 29 -- गंगा और यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने कछारी और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। संगम क्षेत्र में गंगा का जल तेजी से बढ़ते हुए बड़े हनुमान मंदिर की दीवार तक पहुंच गया है। इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो गंगा किसी भी वक्त बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बड़े हनुमान मंदिर की दीवार तक पहुंचीं गंगा, कछारी इलाकों में बढ़ी धुकधुकी जलस्तर का अनुमान फाफामऊ और नैनी में गंगा-यमुना का जलस्तर 82 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के अधिशासी अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि माताटीला बैराज, लहचूरा, मौदहा डैम से पानी छोड़ा गया है। इस प्रकार बेतवा का एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी यमुना के सहारे आ रहा है। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी में गंगा में धीमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.