विमल पुर्वाल, मार्च 17 -- सरकार ने उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के दूरस्थ गांवों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। बणगांव-चौपड़ा-कसलाना सड़क के निर्माण से बणगांव से कसलाना के बीच की दूरी करीब 65 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे दोनों घाटियों के बीच संपर्क बेहद आसान हो जाएगा। अभी तक यमुनाघाटी के पुरोला और नौगांव क्षेत्र से गंगा घाटी के बणगांव, बनचौरा और चिन्यालीसौड़ जाने के लिए लोगों को राड़ीटॉप और ब्रह्मखाल होते हुए लगभग 70 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। सड़क बनने के बाद यह दूरी घटकर महज 5 किलोमीटर रह जाएगी। खास बात यह है कि ये क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से पहले से जुड़े हुए हैं और पैदल रास्ते से इनकी दूरी सिर्फ 1 से 2 घंटे की है, लेकिन सड़क न होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.