प्रयागराज, अगस्त 31 -- शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने के बीच सोमवार को गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। फाफामऊ और छतनाग में गंगा तथा नैनी में यमुना का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है, लेकिन सुबह की तुलना में दोपहर बाद गति कम हुई है। इससे प्रभावित इलाकों में थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है। सोमवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर करीब साढ़े चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। दोपहर तक इसकी गति घटकर लगभग डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे रह गई। सुबह उम्मीद जताई जा रही थी कि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83 मीटर से अधिक हो सकता है, जबकि नैनी में यमुना भी 83 मीटर के करीब पहुंचने की आशंका थी। यह भी पढ़ें- 83 मीटर के जनदीक पहुंची गंगा दोपहर 12 बजे से साकारात्मक संदेश मिलना शुरू हो गया।उधर, यमुनापार के ग्...