ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा में गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यमुना प्राधिकरण इसके निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांव की करीब 740 एकड़ भूमि की खरीद करेगा, इसका सर्वे पूरा हो गया है। जनवरी से भूमि की खरीद शुरू हो जाएगी। 74.3 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट को भी जोड़ेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा यीडा क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.