फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल थाना क्षेत्र के इकलहरा गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त अटैनाघाट पर गंगा मैया को पहनावन चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। सूरजपुर मडिया गांव निवासी 17 वर्षीय आदित्य यादव अपने साथी अतुल यादव निवासी भागीपुर उमराव के साथ बाइक से अटैनाघाट गंगा मैया को पहनावन चढ़ाने गया था। लौटते समय इकलहरा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और टायर उसके ऊपर से निकल गया। अतुल छिटककर दूर जा गिरा, जिससे वह भी लहूलुहान...