गंगा मैया की मूर्ति स्थापना से शुरू होगा दस दिनी महोत्सव
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से 26वें दस दिवसीय गंगा महोत्सव का आयोजन 17 मई को समिति के रामघाट परिसर में होगा। महोत्सव का शुभारंभ गंगा मैया की मूर्ति स्थापना के साथ होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अवधेश चंद्र गुप्त ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 18 मई से प्रतिदिन मैया की आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। 18 मई को एनसीजेडसीसी की ओर से भजन संध्या होगी। 19 को भजन गायिका पूजा अग्रवाल व 21 मई को गायक सूर्य प्रकाश दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। प्रतिदिन गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को लेकर जनमानस को संकल्प दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.