कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर, संवाददाता। शहर की ऐतिहासिक परंपरा हटिया होली मेला (गंगा मेला) 10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। गंगा मेला कमेटी ने प्रेसवार्ता कर आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए इसे बिठूर महोत्सव की तर्ज पर "कानपुर होली उत्सव" के रूप में मनाए जाने की मांग उठाई। कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार 2-3 मार्च की मध्यरात्रि को होलिका दहन होगा। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण रंगोत्सव चार मार्च को मनाया जाएगा जबकि 85वां होली मेला 10 मार्च को पारंपरिक विधि से आयोजित होगा। प्रातः 9:45 बजे पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्पांजलि अर्पित कर मेले का शुभारंभ करेंगे। तिरंगा फहराने के साथ पुलिस (होमगार्ड) बैंड राष्ट्रीय धुन बजाएगा। रंगों का पारंपरिक ठेला हटिया रज्जन बाबू पार्क से निकलकर जनरलगंज, ...