कानपुर, मार्च 8 -- गंगा मेला को देखते नगर निगम और जलकल की क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) का गठन कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ ही अभियंत्रण की भी टीमें मुस्तैद रहेंगी। 10 मार्च को शहर में जलकल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहरवासियों को तीन वक्त पानी मिलेगा। सुबह छह बजे से नौ बजे तक, दोपहर बाद एक बजे से तीन बजे तक और शाम को छह से आठ बजे तक विशेष जलापूर्ति की जाएगी। नलकूपों को भी न्यूनतम रेस्ट देते हुए लगातार चलाया जाएगा। समस्या हो तो कंट्रोल रूम में करें कॉल : गंगा मेला के लिए जलकल मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर में कहीं भी जलापूर्ति संबंधी दिक्कत होने पर 9235553826 और 9235553827 मोबाइल नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सीवरभराव की स्थिति में भी कॉल किया जा सकता है। 22 जेटिंग मशीनें उपलब्ध कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.