कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक हटिया गंगा मेला जुलूस आज ढोल-बाजे संग निकलेगा। रंगों के ठेले से होरियारों पर रंगों की बौछार होगी। पारंपरिक मेला को इस बार 85 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इससे पहले आजादी की लड़ाई में जान न्योछावर करने वाले शहीदों के नामपट्ट पर पुष्पांजलि दी जाएगी। शाम को रज्जन बाबू पार्क में बाल मेले का आयोजन होगा। हटिया गंगा मेला कमेटी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि ऐतिहासिक मेला मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रांरभ होगा। जुलूस उठने से पहले जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर रज्जन बाबू पार्क पहुंचेंगे। यहां शहीदों को पुष्पांजलि दी जाएगी। जिसके बाद जुलूस परंपरागत मार्ग से निकलेगा। जुलूस में ऊंट, घोड़ा और ट्रैक्टर ट्रालियां शामिल होंगी। रंगों का ठेला ढोल-नगाड़े के बीच होरियारों के हुड़दंग के बीच निकलता हुआ होरियारों को रंगो...