वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी में गंगा में बढ़ाव का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में 11 सेंटीमीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 60.53 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 60.42 मीटर था। इस आधार पर काशी में गंगा का प्रवाह फिलहाल चेतावनी बिंदु से 10.249 मीटर नीचे और खतरे के निशान से 11.249 मीटर नीचे है। वहीं अधिकतम बाढ़ बिंदु से 13.839 मीटर नीचे है। काशी में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर और अधिकतम बाढ़ बिंदु 73.901 मीटर दर्ज है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा की कटान से दहशत, रामगंगा ने नींद उड़ाई यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 63 सेंटीमीटर बढ़ गई गंगा, लोग हुए परेशान यह भी पढ़ें- सुबह...