गाजीपुर, जुलाई 2 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। कालूपुर गंगा तट के सामने कोलकाता से वाराणसी जा रहा एक खाली मालवाहक जलपोत पिछले 20 दिनों से बीच धारा में फंसा हुआ है। गंगा नदी में कम जलस्तर और ड्रेजिंग मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने के कारण जलपोत आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस घटना के बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, एमवी एमटी नामक यह जलपोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 300 टन वजनी है। जलपोत पर लगभग आधा दर्जन क्रू मेंबर सवार हैं, जो पिछले 20 दिनों से वहीं रुके हुए हैं। फिलहाल उनके भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है।

जलपोत का उद्देश्य अधिकारियों के मुताबिक, यह जलपोत वाराणसी में फ्लोटिंग जेट्टी के निर्माण कार्य के लिए भ...