फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी विभागों की वृक्षारोपण संबंधी रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। बैठक में गंगा में नालों के माध्यम से जाने वाले जल की शोधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नालों पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित हैं तथा गंगा नदी में अशोधित एवं अशुद्ध जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। भैरो घाट पर 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट स्थापित है, जो कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा में स्वच्छ एवं शोधित जल ही प्रवाह...