बलिया, जून 19 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बस्ती निवासी तथा खैनी के व्यापारी की शुक्रवार की सुबह गंगा नदी के शिवपुर घाट पर स्नान के दौरान डूब गया। शाम तक तलाश की जा रही थी।परिजनों के अनुसार 55 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद गुप्त रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे बाइक से शिवपुर घाट गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के बाद डिब्बे में गंगाजल भरकर झोले में रखने के बाद वह दोबारा स्नान करने के लिए गंगा में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। कुछ दूरी पर स्नान कर रही तीन किशोरियों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। घाट पर उनके कपड़े, चप्पल और मोटरसाइकिल मिला।उधर, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनके पुत्र दीपक ने मोबाइल पर कई बार फोन किया। बाद में किशोरियों ने फोन उठाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी...