अमरोहा, अप्रैल 18 -- रहरा (अमरोहा), संवाददाता। पौरारा घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा में गहरे पानी में डूबने से इंटर के छात्र समेत दो की मौत हो गई। दोनों अपने आठ दोस्तों के साथ गर्मी में नहाने गए थे। नायब तहसीलदार व थाना पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद देर शाम दोनों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज रही है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी 18 वर्षीय सोहित नागर (पुत्र विशुपाल), 22 वर्षीय अतुल कसाना (पुत्र विजय सिंह) गांव के निशांत, प्रियांश, रोहित , आकाश, पवन व पूरनपुर डिडौली निवासी कलवा के साथ गांव के नजदीक पौरारा घाट पर गंगा में नहाने गए थे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे स्नान करते वक्त सोहित व अतुल गहरे पानी में डूबने...