गंगा में स्नान के दौरान डूबे दो श्रद्धालु
हापुड़, मई 15 -- ब्रजघाट, संवाददाता। गंगा में अस्थि विसर्जन करने के बाद स्नान कर रहे दो लोग गंगा के गहरे जल में डूब गए। गनीमत रहीं कि समय रहते गोताखोरों ने दोनों को बचा लिया। उनके बचाने के बाद श्रद्धालुओं से गहरे पानी से दूर रहने के लिए पुलिस द्वारा अपील की जा रही है।दिल्ली के रोहणी निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन करने के लिए आया था। अस्थि विसर्जन के उपरांत सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। तभी अशोक व एक अन्य गहरे जल में जाकर डूबने लगे। डूबने के दौरान उन्होंने बचाव के लिए चिलाने लगा। तभी गोताखोर भोलू केवट, शौराज केवट, पवन निषाद, रोहित निषाद ने तत्परता दिखाते हुए डूबने वाले दोनों लोगों को सकुशल बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.