मिर्जापुर, मार्च 19 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान कर रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक भदोही के जेठूपुर का निवासी है। स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाते समय रील्स बनवा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव निवासी 16 वर्षीय मृदुल मिश्रा पुत्र शिव सुंदर मिश्रा अपने एक साथी कृष्ण कुमार मिश्रा के साथ सुबह लगभग आठ बजे चील्ह के भोगांव गांव गंगा घाट पर पहुंचा। मृदुल गंगा में स्नान करने लगा जबकि उसका साथी कृष्ण कुमार मिश्रा घाट पर खड़ा था। नहाते समय मृदुल अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। मृदुल को डूबता देख साथी कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.