गंगा में स्नान कर रहा किशोर डूबा, तलाश जारी
चंदौली, मई 11 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव का एक किशोर सोमवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय डूब गया। वह अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग गंगा तट पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश शुरू करा दी है। दोपहर बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी गंगा में उसकी तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर परिजनों सहित गांव के लोगों में कोहराम मच गया है।बुद्धपुर गांव निवासी किशुनदेव यादव का 17 वर्षीय पुत्र मंगल यादव सुबह करीब नौ बजे अपने दोस्तों राहुल उपाध्याय और गोलू उर्फ पाही यादव के साथ गंगा में स्नान करने गया था। यह भी पढ़ें- स्नान कर रहा किशोर गंगा में डूबा गंगा को तैरकर पार करते समय थक जाने की वजह से वह बहकर गहरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.