मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर अष्टमी पर गुरुवार की सुबह गंगा स्नान करते समय दादी और पोता डूबने लगे। नाविकों ने डूब रही दादी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि पोता गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पुलिस डूबे बालक की तलाश करा रही है। कछवा के सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर का आठ वर्षीय पुत्र आजाद अपने दादा-दादी के साथ बरैनी घाट पर गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बालक को बचाने के लिए उसकी दादी भी गंगा में कूद गईं, लेकिन वह भी डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दादी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बालक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.