गंगा में स्नान करती श्रद्धालु को AI से सेमीन्यूड बनाने वालों पर ऐक्शन की तैयारी; श्रीगंगा सभा ने कहा- धर्म पर आघात
हरिद्वार, सितम्बर 16 -- धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गंगा स्नान करती महिला श्रद्धालु के वीडियो को एआई से सेमीन्यूड बनाने वालों पर ऐक्शन की तैयारी है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर आकर दावा किया है कि यह उसका वीडियो है, जिसके साथ छेड़छाड़ हुई है। महिला के दावे के अनुसार, उसने मामले में हरियाणा क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। हालांकि पुलिस की तरफ से इन मामलों की पुष्टि बाकी है। इस वायरल वीडियो पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मामले में श्री गंगा सभा ने इसे धर्म पर आघात बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगा घाट पर महिला के स्नान का वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन श्री गंगा सभा की तरफ से कंफर्म किया गया है कि यह वीडियो हरकी पैड़ी के मालवीय घाट का है। जानकारी के अनुसार, किसी ने घाट पर महिला के स्नान का वीडियो चुपके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.