गंगा में सुहाना सफर बन न जाए जबलपुर जैसा 'काल'
कौशाम्बी, मई 2 -- इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट के सामने गंगा में एक दो नहीं बल्कि दर्जनों स्टीमर मौत का रूप धारण कर फर्राटा भर रही हैं। बड़ी बात यह है कि बिना लाइफ सपोर्ट जैकेट तक पर्याप्त मात्रा में नहीं है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए हादसे ने सबको झकझोर दिया है, लेकिन सिराथू का स्थानीय प्रशासन इस लापरवाही से बेखबर है। कड़ा धाम शीतला माता मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश के दर्जनों जिलों से लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। पूजा पाठ से पहले लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं। इस दौरान 150 से 200 रुपये का प्रति व्यक्ति का भाड़ा देकर गंगा नदी की सैर भी करते हैं। दर्जनों स्टीमर कुबरी घाट से श्रद्धालुओं को सैर कराती हैं। अधिकतर स्टीमर के चालक नाबालिग हैं। यह मनमाने तरीके से गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.