वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। गंगा में सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान के लिए 16 घाटों पर जल पुलिस की ओर से जेट्टी लगाया गया। तुलसी घाट, अस्सी घाट (रेता साइड), शिवाला/गुलरिया घाट, केदार घाट, चौसठी घाट, मुंशी घाट, अहिल्याबाई घाट, मीर घाट, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट, गाय घाट, गोला घाट, दशाश्वमेध घाट के सामने रेता साइड, त्रिलोचन घाट, डोमरी घाट रेता साइड और ललिता घाट पर जेट्टी लगवाई गई। इससे श्रद्धालुओं को न केवल गंगा स्नान के दौरान सुरक्षित आवागमन होगा, बल्कि नावों पर चढ़ने-उतरने में सुविधा तथा भीड़-भाड़ की स्थिति में बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। यह व्यवस्था पर्व, त्योहारों एवं स्नान के अवसरों पर लाभकारी होगी। यह भी पढ़ें- जबलपुर नाव हादसे पर अलर्ट, 24 नावें सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.