फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति ने गंगा घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। पंजीकरण प्रक्रिया के साथ ही नाविकों को सुरक्षा के साथ ही नाव चलाने की हिदायत दी गयी है। परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि यदि टीम के निरीक्षण के दौरान किसी भी नाव या मोटरबोट पर क्षमता से अधिक सवारियां मिलती हैं तो इस पर विधिक कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी नाविक सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...