वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। गंगा में विहार के दौरान नाविकों की ओर से जीवन रक्षा के मानकों का पालन न होने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में मिल रही शिकायतों की जांच के लिए वह मंगलवार को गंगा किनारे पहुंचे। घाटों पर भ्रमण के साथ बोट से गंगा में निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस ने भेलूपुर, दशाश्वमेध, चौक, कोतवाली, आदमपुर थाने में 31 मुकदमे दर्ज किए। साथ ही 58 नावों को सीज किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट क्षेत्रों में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की गहन निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- गंगा में विहार के दौरान नाविकों की ओर से जीवन रक्षा के मानकों का पालन न होने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने...