आगरा, फरवरी 5 -- महाशिवरात्रि के कांवड़ मेला में राजस्थान, मध्य प्रदेश से श्रद्धालु कांवड़ भरने लहरा गंगा घाट पहुंच रहे हैं। गंगा नदी में नरौरा से सिर्फ पांच हजार क्यूसेक पानी ही छोड़े जाने के कारण लहरा घाट पर श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने लायक भी जल नहीं बह रहा है। सोरों के खेरा गांव पर नदी की मुख्य धारा बदायूं क्षेत्र में बह रही है। गंगा में जल की कमी से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थ नगरी व लहरा गंगा घाट पर रहने वालों ने नरौरा से जल छोड़े जाने की मांग की है। सोरों के गांव खेरा गांव पर गंगा में शिल्ट जमा होने की वजह से नदी दो धाराओं बहना शुरू हो गई है। गंगा की प्रमुख धारा बदायूं जनपद की ओर बहने के कारण लहरा घाट पर नदी में जलसंकट गहराता जा रहा है। प्रशासन व सिंचाई विभाग खेरा गांव पर नदी में जमा शिल्ट को हटाए तो लहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.