भदोही, जनवरी 24 -- भदोही/गोपीगंज/सीतामढ़ी, हिटी। जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर शुक्रवार को स्नान पर्व बसंत पंचमी के दिन हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। स्नान दान के पर्व पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने स्नान किया और फिर दान। उधर, गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर जवान मुस्तैद नजर आए। बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आई। बता दें कि जिले के रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहांगीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवां, महर्षि वाल्मिकी गंगा घाट के साथ ही जनपद सीमा से सटे भोगांव में शुक्रवार की भोर से ही आस्था का सैलाब नजर आने लगा था। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ती गई। एक लाख से ज्यादा लोगों के स्नान का दावा किया गया। गंगा घाट पर पहुंच रहे लोगों ने पुण्य की डूबकी लगाकर दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित गंगा घाटों पर पुलिस बल की भारी त...